शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
1 वर्ष से राशन की दुकानों में दिव्यांगजनों को आरक्षण कोटा देने का मामला आयुक्त खाद एवं रसद विभाग के पास है लंबित
26 अप्रैल को बैठक कर तय होगी आन्दोलन कि रणनीति
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन जनपद स्तर के अधिकारी नहीं कर रहे हैं । लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।बधिर दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बेरा जांच मशीन लगाने के आदेश 28 अगस्त 2025 को शासन ने जारी किया था इसका बजट भी शासन ने उपलब्ध कराया था। लेकिन आज तक बेरा जांच की मशीन नहीं लगी। जिसके कारण वधिर दिव्यांग ओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसी तरह 24 10.2025 को न्यायालय राज आयोग दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा आयुक्त खाद एवं रसद विभाग को राशन की दुकानों के आवंटन में दिव्यांग आरक्षण अनुमान कराए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए थे नगर निगम व कृषि मंडी समिति द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार के लिए दुकान आवंटित करने के निर्देश शासन ने दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही इस मामले में नहीं हुई। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिव्यांगजनों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं और सफेद हाथी सिद्ध हो रहे हैं। विभागों द्वारा शासन के आदेशों को दबा दिया जाता है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमने सभी विभागों को शासन के आदेशों का अनुपालन न करने पर चेतावनी पत्र जारी किया है। अगर शासन के आदेशों के अनुपालन में दिव्यांगजनों को उनका अधिकार नहीं मिलता है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करना राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मजबूरी होगी। 26 अप्रैल को को एक आवश्यक बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जा मुक्त परसोली में चला बुलडोजर
हाइवे सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन, हाइवे अतिक्रमण पर चलेगा अभियान 