बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित
उपदेश टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी के शिवराम सिंह इंटर कॉलेज में दिव्योत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु एवं दिव्यांगम चैनल के संस्थापक एवं विकलांग साथी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कविवर विष्णुकांत मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय गीतकार प्रियांशु गजेंद्र ने गोरखपुर की युवा कवयित्री एवं लेखिका हिना कौसर को किया सम्मानित। इस कवि सम्मेलन में अलग अलग शहरों एवं राज्यों से पधारे 50 से अधिक कवियों एवं कवयित्रीयों ने संजय शर्मा के संचालन में काव्य पाठ किया जिसमें हिना कौसर की ग़ज़लों को लोगों ने ख़ूब पसंद किया और सभी अतिथियों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया इतना ही नहीं मुख्य अतिथि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने उनकी ग़ज़लें सुन कर अपनी तरफ से एक अश’आर उन्हें समर्पित करते हुए सुनाई, अपनी दुआएँ भी दी और कहा कि आप बहुत अच्छा लिखती हैं और पढ़ती भी हैं। आने वाले भविष्य में आप हमारे देश की मशहूर शायरा बनेंगी और हमारे मुल्क का नाम रौशन करेंगी। साथ ही साथ प्रियांशु गजेंद्र के हाथों से सम्मान और बहुत सारा स्नेह भी मिला। मीडिया से बात करते हुए हिना कौसर ने कहा कि ऐसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार एवं साहित्य भूषण से सम्मानित वरिष्ठ कविवर के सामने काव्य पाठ करना और उनके हाथों सम्मानित होना मेरा लिए न केवल गर्व की बात है बल्कि सौभाग्य की भी बात है। ये क्षण और सम्मान मेरे साहित्यिक जीवन के लिए वरदान साबित होगी। ये सम्मान मैं अपने माता पिता एवं भाई बहन और सभी शुभ चिंतकों को समर्पित करती हूं।

विवाह संस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच नई खाई -ललित गर्ग-
चार दिवसीय लिफाफा एवं पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण सकुशल संपन्न,श्रृजन सोसाइटी का रहा विशेष योगदान
तेज होती हथियारों की होड़ और अस्थिर होती विश्व व्यवस्था -ः ललित गर्ग :-
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन की बेटी की शादी में लगा राजनैतिक व सामाजिक व मीडिया के व्यक्तियों का जमावड़ा
विवादों में फंसी कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ 