चारागाह की जमीन से कब्जा हटाया, अवैध रूप से निर्मित मौरंग-गिट्टी की दुकान ध्वस्त
ग्राम पतरसा में तीन लोगों से 750 वर्ग गज जमीन कराई गई मुक्त
करीब 40 लाख कीमत की ग्राम सभा की भूमि पर बना लिया था अवैध कब्जा
कानपुर नगर सदर तहसील के ग्राम पतरसा में ग्राम सभा की सुरक्षित चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 750 वर्ग गज जमीन कब्जामुक्त करा दी।अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई सीमेंट की रेडीमेड बाउंड्री को तोड़ दिया गया और वहां संचालित मौरंग-गिट्टी की दुकान भी हटवा दी गई।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम पतरसा में गाटा संख्या 208 एवं 210 चारागाह के रूप में दर्ज है। इन गाटों की भूमि के एक हिस्से पर तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था।अतिक्रमणकारियों ने यहां पक्की बाउंड्री बनाकर जमीन घेर ली थी और उसी स्थान पर मौरंग-गिट्टी का कारोबार शुरू कर दिया था।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाई गई पक्की घेराबंदी को तोड़कर हटाया गया और पूरी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। कब्जा हटाई गई भूमि का क्षेत्रफल करीब 750 वर्ग गज है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में कराई गई। कार्रवाई के बाद जमीन को पुनः ग्राम सभा के नियंत्रण में दे दिया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में चारागाह के रूप में दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाकर जमीन को ग्राम सभा के कब्जे में वापस दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी और ग्राम सभा की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां 