दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिश्तों की सच्चाई दिखाती ‘ना जाने कौन आ गया’
मुंबई (अनिल बेदाग ) : बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है, जबकि निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। 2 मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर एक भावुक संवाद “प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है” से शुरू होता है और दर्शकों को सीधे इमोशन की दुनिया में ले जाता है। जतीन और मधुरिमा की मासूम प्रेम कहानी, उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच पनपती नजर आती है। बर्फीली पहाड़ियां, शांत झीलें और सुकून भरे दृश्य कहानी को संवेदनशील स्पर्श देते हैं।
कहानी में मोड़ तब आता है जब प्रणय पचौरी की एंट्री एक जटिल प्रेम त्रिकोण रचती है। रिश्तों की उलझन, तकरार और आत्म-खोज की जद्दोजहद ट्रेलर को भावनात्मक गहराई देती है। जतीन और प्रणय के बीच के टकराव वाले दृश्य प्रभाव छोड़ते हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक रेखा भारद्वाज की मधुर आवाज़ में ट्रेलर को खास बनाता है। कुल मिलाकर, यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और खुद को समझने की यात्रा है। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू
अंबेडकर नगर के अमर बलिदानी सिपाही धनुषधारी सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)
JCM 2026-27 के लिए रंजीत शर्मा व भूपेंद्र यादव नामित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती फील्ड गन श्रमिक संघ (BPMS/BMS) का सर्वसम्मत निर्णय, पदाधिकारियों ने जताई खुशी
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की वैचारिक क्रांति -ः ललित गर्ग:-
टूटी पड़ी पैराफिट बॉल की मरम्मत करते कर्मचारी, खबरों के बाद लिया जिम्मेदारों ने संज्ञान, बनवाई गई टूटी पैराफिट बॉल
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर और वरिष्ठजनाे को किया सम्मानित 