जीआरपी की तत्परता से घर से नाराज होकर आई किशोरी को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत परिजनों से मिलाया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस द्वारा एक बिछड़ी हुई किशोरी को उसके परिवार से मिलाया है पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई है घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1/10 पर एक लड़की (काल्पनिक नाम नीलू कुमारी) अकेली बैठी मिली पूछ-ताछ में पता चला कि वह वाराणसी जिले के भानपुर की रहने वाली है और अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए कानपुर आ गई थी स्टेशन पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल विपिन यादव ने किशोरी को असुरक्षित देख तत्काल अपनी सुरक्षा में लिया और उसे महिला हेल्प डेस्क पहुंचाया इसके बाद जीआरपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए किशोरी के परिजनों का पता लगाया और उनके चाचा अभयजीत को घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही वाराणसी से कानपुर पहुँचे परिजनों को कानूनी कागजी कार्यवाही के बाद सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया अपनी बेटी को सही-सलामत पाकर परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया, यह सफल रेस्क्यू प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया टीम में उप-निरीक्षक विनोद यादव, मुकुन्द लाल और हेड कांस्टेबल शिव सिंह, रमेश सोनकर, हरिपाल यादव व विपिन यादव शामिल रहे।

कानपुर पुलिस का विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान, 3,094 वाहनों की हुई जांच, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 786 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 3 वाहन सीज, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 4 व्यक्तियों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 