तेज हवा व बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित, 33 केवी व 11 केवी फीडरों में फॉल्ट, घंटों प्रभावित रही विद्युत व्यवस्था
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
तेज हवा और बारिश के चलते मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 08:30 बजे केस्को (केसा) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर फॉल्ट उत्पन्न हो गया, जिससे अनेक उपकेंद्रों से जुड़ी आपूर्ति प्रभावित हुई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केस्को के अंतर्गत पांच 33 केवी उपकेंद्रों पर जंपर, ब्रेकर, इंसुलेटर व सीटीपी क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य के बाद लाइनों को ऊर्जीकृत कर आपूर्ति बहाल की गई। इससे आरबीआई, अफीम कोठी, पॉलिमर, बाबूपुरवा और कोयला नगर क्षेत्रों से जुड़े उपकेंद्र प्रभावित रहे।
इसके अतिरिक्त, 12 नग 11 केवी उपकेंद्रों पर पेड़ों की डाल व टहनियां गिरने, लाइन, जंपर, इंसुलेटर व लोड क्षतिग्रस्त होने के कारण कई इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हुआ। इससे विकोनिया पार्क, तिलक नगर, ग्रीन पार्क, नवीन मार्केट, सिविल लाइंस, रावतपुर, हनुमान पार्क, गुमटी प्लाजा, इस्पात नगर, बारादेवी, निराला नगर व के-ब्लॉक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाने के बाद वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है ।
तेज हवा और बारिश के चलते मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 08:30 बजे केस्को (केसा) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर फॉल्ट उत्पन्न हो गया, जिससे अनेक उपकेंद्रों से जुड़ी आपूर्ति प्रभावित हुई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केस्को के अंतर्गत पांच 33 केवी उपकेंद्रों पर जंपर, ब्रेकर, इंसुलेटर व सीटीपी क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य के बाद लाइनों को ऊर्जीकृत कर आपूर्ति बहाल की गई। इससे आरबीआई, अफीम कोठी, पॉलिमर, बाबूपुरवा और कोयला नगर क्षेत्रों से जुड़े उपकेंद्र प्रभावित रहे।
इसके अतिरिक्त, 12 नग 11 केवी उपकेंद्रों पर पेड़ों की डाल व टहनियां गिरने, लाइन, जंपर, इंसुलेटर व लोड क्षतिग्रस्त होने के कारण कई इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हुआ। इससे विकोनिया पार्क, तिलक नगर, ग्रीन पार्क, नवीन मार्केट, सिविल लाइंस, रावतपुर, हनुमान पार्क, गुमटी प्लाजा, इस्पात नगर, बारादेवी, निराला नगर व के-ब्लॉक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत विभाग द्वारा तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाने के बाद वर्तमान समय में सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही
सफलता की राह में समय का प्रबंधन और एकाग्रता जरूरी, छात्राओं को अफसरों ने दिए करियर के मंत्र 