1 फरवरी को संत रविदास जयंती पर भव्य आयोजन राधेश्याम भारती व मुन्ना हजारिया ने पत्र भेजकर दी जानकारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर 1 फरवरी को विजयनगर क्षेत्र में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भारती एवं सहसंयोजक/मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जयंती कार्यक्रम पूरे श्रद्धा भाव और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया जाएगा।
पत्र में बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:00 बजे, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, J2/77 के सामने, विजयनगर, कानपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि, भजन-कीर्तन, विचार गोष्ठी एवं सामाजिक एकता संदेश कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अध्यक्ष राधेश्याम भारती ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार मानवता, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित हैं, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। वहीं सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संत रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात करें।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 