कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत के सूत्रधार बने जीत प्रताप सिंह, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कानपुर महानगर में संगठन की ताकत और एकजुटता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रथम कानपुर आगमन पर मोतीझील स्थित गेट संख्या–1 (श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वार) पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जीत प्रताप सिंह के साथ मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश, संगठन के नारों और जयघोष के बीच प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया।
स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जीत प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कानपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस स्वागत को संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक संघर्षों की मजबूत तैयारी के रूप में बताया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 