भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश), केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी के जनपद कानपुर नगर आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेंट्रल जोन से निकलने वाले मार्गों पर रूट मार्च किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें सतर्कता एवं समन्वय के साथ ड्यूटी करने की ब्रीफिंग दी गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगमन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात को सुचारु रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 