जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बिठूर–मंधना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने बताया कि मंधना से बिठूर को जोड़ने वाला यह मार्ग शासन की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी कुल लागत लगभग 137 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 8 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसे अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। बिठूर जैसे ऐतिहासिक कस्बे को कानपुर नगर से जोड़ने वाली यह परियोजना जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में आ रही सभी बाधाओं को दूर करते हुए विभागीय आपसी समन्वय के माध्यम से कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि गाटा संख्या का स्पष्ट चिन्हांकन करते हुए जिन किसानों को मुआवजा दिया जाना है, उनका भुगतान शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाए। इस परियोजना में किसानों को लगभग 70 करोड़ रुपये का मुआवजा भूमि एवं संरचनाओं (स्ट्रक्चर्स) के रूप में दिया जाना है, जिसे किसानों की सहमति के अनुसार शीघ्र वितरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस योजना को पूर्ण होने में विद्युत पोल शिफ्टिंग के संबंध में बताया गया कि इस मद में लगभग 7 करोड़ रुपये व्यय किए जाने हैं, जिसके अंतर्गत केस्को के 237 पोल एवं दक्षिणांचल के 253 पोल का स्थानांतरण किया जाना है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पेड़ों की कटाई हेतु वन विभाग को लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, किंतु अभी तक कटान का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस संबंध में वन विभाग को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। विभागीय मदों में स्थानांतरण हेतु निर्धारित धनराशि भी निर्गत की जा चुकी है, जिसे शीघ्र क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना समयबद्ध पूर्ण की जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके और आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 