अधिवक्ता कल्याण दिवस के रूप में मनाई राम कृष्ण शर्मा की जयंती
कानपुर –आज बार एसोसिएशन हाल में प्रख्यात समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता ,प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना लागू कराने वाले स्मृति शेष पं रामकृष्ण शर्मा के जयंती समारोह में सर्व प्रथम महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन अमित सिंह ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता राम कृष्ण शर्मा जीवन पर्यन्त अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्षरत रहे ।
श्री शर्मा के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि सन 1974 में हुई जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा से मिल प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना रु 5000 की लागू करवाई थी। जिसे बढ़वाने के लिए उनके पुत्र पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने वर्षों संघर्ष किया । संघर्ष अंततः सफल हुआ और सरकार ने योजना की राशि बढ़ाकर रु 500000/( पांच लाख) की। जो दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को प्राप्त हो रही है
हम उनके आदर्शों पर चलकर अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों को आयुष्मान योजना से जुड़वाने और बुजुर्ग अधिवक्ताओं को पेंशन आदि को अधिवक्ता हित में लागू करा श्री शर्मा के सपने को पूरा करेंगे। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी
पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कहा कि शर्मा जी ने अपना सारा जीवन अधिवक्ता कल्याण और अधिवक्ता गौरव को बढ़ाने में लगाया उन्होंने अपने आदर्शों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके जन्म दिवस को हम अधिवक्ता कल्याण दिवस के रूप मे मनाते है।
अन्त में सभी ने श्री शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रमुख रूप से रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन सोमेंद्र शर्मा अशोक पांडेय गुलाम रब्बानी सी के सर्राफ राजेश द्विवेदी अश्वनी आनंद आयुष शुक्ला संजीव कपूर शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 