नववर्ष 2026 के मंगलारम्भ पर श्री जंगली देवी मंदिर में नवग्रह पूजन और विशाल हवन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह अनुष्ठान सम्पूर्ण भारतवर्ष और समस्त आम जनमानस के कल्याण एवं मंगल कामना के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल 21 आचार्यों द्वारा नवग्रह पूजन और एक विशाल हवन के साथ हुआ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से किए गए इन अनुष्ठानों में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नववर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की शाम को 04 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का अखंड पाठ शुरू हुआ, जिसने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया पाठ की समाप्ति पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस पुनीत अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें ट्रस्ट की अध्यक्षा माया वर्मा, कृष्ण स्वरूप मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अशोक बाजपेयी (उपाध्यक्ष), ज्ञान प्रकाश पाण्डेय (महामंत्री), पंडित विजय पाण्डेय (कोषाध्यक्ष), मनोज कपूर (प्रबन्धक), रमेश कुमार तिवारी (मंत्री), कैलाश पाल (प्रचार मंत्री), और राघवेन्द्र वर्मा (उपमंत्री) प्रमुख थे इसके अतिरिक्त, प्रेम स्वरूप महेश्वरी, संतोष बाजपेयी, सुशीला जायसवाल, राम मोहन अग्निहोत्री, अजीत गुप्ता, सुनीत त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, सुमेश कुमार बाजपेयी, डॉ० मनोज दुबे, ट्रस्टी प्रेम शंकर मिश्रा, शुभा पाण्डेय, नीलम शुक्ला, राजकुमार अवस्थी, रजत पाण्डेय, संजीव कुमार शुक्ला उपस्थित रहे मंदिर के पुजारी पंडित राहुल मिश्रा, पंडित प्रखर मिश्रा, और सेवक तुलसीराम ने भी अपनी सेवाएँ दीं कार्यक्रम में न केवल ट्रस्ट के सदस्यगण, बल्कि हज़ारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सामूहिक प्रार्थना और अनुष्ठान में भाग लेकर नववर्ष के पहले दिन को भगवत् भक्ति में लीन कर दिया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 