महिला सिपाही से पर्स लूट का शातिर बदमाश गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में महिला थाना की सिपाही से पर्स लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है पकड़े गए आरोपी की पहचान बजरिया के कंघी मोहाल निवासी मारूफ के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी की तलाश में दबिश दे रही है बता दें कि थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही का पर्स लूट लिया था। महिला सिपाही ने आलाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद तहरीर देकर बाइक सवार दो अज्ञात युवक के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई चमनगंज निवासी महिला सिपाही पिंकी पाल ने सीसामऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि वह महिला थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं रविवार सुबह रात्रि ड्यूटी खत्म करके अपने आवास चमनगंज लौट रहीं थीं। तभी गांधीनगर इलाके में रास्ते में पंचम पनीर वाले के पास बाइक से दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स लूटा और भाग निकले।पीड़िता के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये नकद, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता के अनुसार, ये वारदात सुबह 6.45 से 6.55 के बीच की है वारदात के बाद मामले की शिकायत सीसामऊ थाने में की। प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी की तलाश की जा रही है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 