इंजीनियर ने गर्भवती पत्नी की, की हत्या आरोपी पूर्व पत्नी की हत्या में जा चुका है जेल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
गुजैनी थाना क्षेत्र के एफ-ब्लॉक में इंजीनियर ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इस शादी से पहले अपनी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जान ली थी, जिसके आरोप में वह जेल काट चुका है मूल रूप से ग्राम अकबरपुर झबइया निवासी रोशनी की शादी आठ दिसंबर 2024 को संजय कुमार से हुई थी रोशनी दो माह की गर्भवती थी रोशनी के चाचा केश नारायण ने बताया कि संजय मेटल कंपनी में इंजीनियर है, लेकिन वह आए दिन रोशनी के साथ मारपीट करता था इससे पहले 21 नवंबर 2025 को संजय ने रोशनी को जलाने का प्रयास किया था, जिसके बाद उस पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज हुआ था और वह तब से फरार चल रहा था जानकारी के अनुसार, वारदात का पता तब चला जब शनिवार को रोशनी का भतीजा उसके घर पहुंचा संदेह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर रोशनी का शव बरामद हुआ परिजनों के अनुसार, संजय एक अपराधी और मानसिक रूप से हिंसक व्यक्ति है संजय की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी उस मामले में संजय तीन साल पहले जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने रोशनी से शादी की और अब उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

कानपुर में सफाई कर्मचारियों को ‘सफाई सैनिक’ का दर्जा देने की उठी मांग, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की सभा में अधिकारों और सम्मान पर हुई चर्चा, महिलाओं और वंचित वर्गों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 