साइबर टीम ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शेयर मार्केट आईपीओ में निवेश के नाम पर वॉट्सएप ग्रुप और फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से साइबर ठगी करने वालों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है शेयर मार्केट और आईपीओ में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीड़ित से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने प्रार्थना पत्र दिया था ।पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने करीब 4 लाख रुपए के करीब फ्रीज कराया था। साइबर टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर शातिर ठगों से पुलिस ने 13 मोबाइल,एक कार और एक पेन कार्ड बरामद किया शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव, निरीक्षक कमलापति यादव, उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पुनीत तोमर,हे का शरीफ खान, कांस्टेबल नितिन और उनकी टीम की रही अहम भूमिका।

कानपुर में सफाई कर्मचारियों को ‘सफाई सैनिक’ का दर्जा देने की उठी मांग, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की सभा में अधिकारों और सम्मान पर हुई चर्चा, महिलाओं और वंचित वर्गों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान
पेंशनर्स एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं विमला मिश्रा 