एमपीपीएससी चयनित मुदिता मिश्रा ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दतिया में संभाला असिस्टेंट प्रोफेसर पदभार
दतिया मध्य प्रदेश उपदेश टाइम्स
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित मुदिता मिश्रा ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दतिया में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता भटनागर ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया और शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुदिता मिश्रा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मां पीतांबरा देवी की पावन धरती पर विद्यार्थियों को शिक्षित करने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की गोद से निकलकर अब मां पीतांबरा देवी की कृपा-छाया में पहुंचना उनके जीवन का विशेष और भावपूर्ण क्षण है।
उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद से यह उपलब्धि संभव हो सकी है, जिसके लिए वे सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करती हैं। मुदिता मिश्रा ने यह भी संकल्प लिया कि वे महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा -ललित गर्ग-
भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कलेक्टर से मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दी
रोजगार और निवेश से सम्पन्न,समृद्ध,स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश प्रदेश में तीन लाख करोड़ का निवेश (निर्मला वर्मा)
मध्यप्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है डॉ. मोहन यादव की कैशलेस स्वास्थ्य योजना (हितेष वाजपेयी)
मजबूर नहीं मजबूत बन रही हैं मध्यप्रदेश की महिलाएं (अंजनी सक्सेना)
मोदी और मोहन के नेतृत्व में खुशहाली के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश (सुरेश पचौरी- ) 