संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत लड़ेंगे अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई — पं रवीन्द्र शर्मा
आज बार एसोसिएशन हाल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे नारे के साथ मनाया गया ।
इस मौके पर बोलते हुए पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि हम लोग वर्षों से संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़ाने के लिए वर्षों तक धरना प्रदर्शन किए अंततः हमारा संघर्ष सफल हुआ और वर्ष 2021 में अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि रु150000 से बढ़ाकर रु 500000 की गई जिसका वितरण भी हो रहा है हमारा जो भी संघर्ष है वो संवैधानिक अधिकारों की देन है
आगे भी हम सभी के सहयोग से संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत लड़ेंगे अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई ।
हमारा संविधान विश्व का सर्वोतम संविधान है संविधान से किसी भी तरह की छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री बार एसोसिएशन वीरेंद्र पासी और कोषाध्यक् राम नवल कुशवाहा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वा संविधान की रक्षा को संकल्पित किया।
प्रमुख रूप से पंकज दीक्षित भानू द्विवेदी राजेश तिवारी रिजवान अली शिवम गंगवार आयुष शुक्ला अमर दीप मनीष शर्मा वीर जोशी इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी आदि रहे।

अखबार पढ़ो अभियान के साथ स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई
सचेंडी में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा में सड़कों पर उमडा जनसैलाब
चारागाह की जमीन से कब्जा हटाया, अवैध रूप से निर्मित मौरंग-गिट्टी की दुकान ध्वस्त
बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
नवनिर्माण के 9 वर्षों में यूपी बना सुशासन, सुरक्षा और विकास का मॉडल: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय 