कानपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन की पुलिस ने 50 से अधिक अपराधियों का किया सत्यापन
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन में पिछले तीन दिनों में 50 से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया गया है। जिन अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, उन्हें थानों पर बुलाकर जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई।इसी क्रम में आज इरफ़ान नामक अपराधी को भी सत्यापित किया गया, जिसने ₹1,00,000 की फिरौती ली थी और ₹5,00,000 की मांग की थी। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिस स्थान से उसने कॉल कर फिरौती मांगी थी, वहाँ भी जांच की गई।पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार सेंट्रल ज़ोन में अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी व सत्यापन हेतु टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और उनकी हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 