डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने बांझपन को लेकर साझा किये अपने विचार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा द्विवेदी ने आज बढ़ते बांझपन (Infertility) के मामलों पर चिंता व्यक्त कर अपनी विशेषज्ञ राय साझा करते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से अधिकांश दंपत्तियों को संतान की खुशी मिल सकती है लेकिन इसके लिए मौसमी फल मोटे अनाज हरी सब्जियों का उपयोग करना चाहिए मैदा रिफाइंड फास्ट फूड से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, थायरॉयड, मोटापा, एमएच कम होना और फेलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज प्रमुख कारण बन रहे हैं।डॉ. द्विवेदी ने बताया कि 35 वर्ष के बाद महिलाओं में अंडों की संख्या व गुणवत्ता कम होने लगती है, जिससे गर्भधारण की संभावना भी घट जाती है। उन्होंने पुरुषों की ओर से होने वाले कारणों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 40–50 प्रतिशत मामलों में समस्या पुरुष पक्ष से होती है, जिसमें शुक्राणुओं की संख्या, गति और गुणवत्ता में कमी मुख्य कारण है। उन्होंने सलाह दी कि यदि 6 से 12 महीने तक नियमित संबंध के बाद भी गर्भ न ठहरे, तो दंपत्ति को एक साथ डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। समय पर जांच जैसे हार्मोन प्रोफाइल, अल्ट्रासाउंड, एचएसजी टेस्ट तथा पुरुषों में सीमेन एनालिसिस से समस्या का सही पता लगाया जा सकता है। डॉ. सीमा द्विवेदी ने कहा कि सही उपचार, स्वस्थ जीवनशैली, तनाव नियंत्रण और मेडिकल तकनीक (IUI, IVF) ने लाखों दंपत्तियों को उम्मीद दी है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 