महिला कारोबारी से मारपीट-लूट के मामले में भूपेश अवस्थी और रोहित अवस्थी की तलाश, जारी हुआ गैर जमानती वारंट
के के द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स।
साकेत नगर की महिला कारोबारी से मारपीट और लूट के मामले में फंसे कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी और उनके अधिवक्ता पुत्र रोहित अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब क्राइम ब्रांच को भी मोर्चे पर उतार दिया है अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद दोनों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर साकेत नगर निवासी महिला कारोबारी के साथ मारपीट, चेन तोडने और लूटपाट के आरोप हैं यह मामला वर्ष 2011 में किदवई नगर थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें अखिलेश दुबे और अनुज निगम भी आरोपी बनाए गए थे जांच अधिकारी ने कुछ घंटों में ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, लेकिन बाद में महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पुनर्विवेचना शुरू की गई पुलिस का कहना है कि भूपेश अवस्थी और उनके पुत्र रोहित अवस्थी को कई बार समन भेजे गए, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए दोनों ने शपथ पत्र में खुद को क्रमश: लखनऊ और दिल्ली में बताया, मगर कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया कोर्ट ने इसे अस्वीकार कर गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया कमिश्नरी पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए अब क्राइम ब्रांच की टीम भी सक्रिय कर दी गई है लगातार दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है पुलिस का दावा है कि जल्द ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 