मोतीझील में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने किया प्रतिभाग, टेका मत्था
कानपुर नगर, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मोतीझील में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरु नानक देव जी को नमन किया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपदवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को एकता, सद्भाव, मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, समानता और करुणा के आदर्शों से परिपूर्ण रहा है, जो मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन और लंगर सेवा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 