राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ अनीता गुप्ता 6 नवंबर को करेंगी महिला जनसुनवाई
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता 6 नवंबर को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न और हिंसा के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देंगी। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महिला जनसुनवाई का आयोजन 6 नवंबर को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में होगा। इसमें महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पुलिस उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या, मानव तस्करी, बाल विवाह और एसिड अटैक जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी।
पीड़ित महिलाएं एक प्रार्थना पत्र पर संबंधित घटना का विवरण लिखकर उसके साथ अपने पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न कर सकती हैं। आयोग का प्रयास है कि प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान मिले।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 