माटीकला कारीगरों हेतु मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजना का आयोजन 7 नवम्बर को
कानपुर नगर, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, कानपुर मण्डल, कानपुर अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाप्रबन्धक, उ०प्र० माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना–2025 का आयोजन दिनांक 07 नवम्बर, 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, डी०आई० कैम्पस, कबीर भवन परिसर, जी०टी० रोड, कानपुर नगर में किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मण्डल के सभी जनपदों के परम्परागत/पैतृक माटीकला कारीगर अपने तैयार उत्कृष्ट उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट उत्पादों के आधार पर विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय पुरस्कार ₹12,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹10,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने मण्डल के सभी माटीकला से जुड़े परम्परागत एवं पैतृक कारीगरों से अपील की है कि वे इस पुरस्कार योजना में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने कला कौशल का प्रदर्शन करें। अधिक जानकारी के लिए उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कबीर भवन, डी०आई० कैम्पस, जी०टी० रोड, कानपुर नगर से सम्पर्क किया जा सकता है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 