कलेक्ट्रेट परिसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दुकान की नीलामी
कानपुर सहायक प्रभारी अधिकारी (नजारत) ने सर्व साधारण को सूचित किया हैं कि कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये एक सुप्रीम कैन्टीन, चाय, चाट, की दुकान (मस्जिद के बगल में) की नीलामी तिथि दिनांक 07 नवम्बर, 2025 नियत है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त दुकान की नीलामी दिनांक 07 नवम्बर, 2025 को समय शाम 04ः00 बजे कलेक्ट्रेट नवीन सभा कक्ष में सम्पादित की जाएगी उक्त नीलामी प्रकिया में जो भी बोलीदाता/व्यक्ति भाग लेना चाहता है तो नियत तिथि व समय पर उपस्थित हो तथा नीलामी के नियम व शर्तों की जानकारी के सम्बन्ध में नाजिर सदर से किसी भी कार्यालय दिवस में सम्पर्क स्थापित कर की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रकिया के प्रारम्भ में जमानत धनराशि के रूप में 10,000=00 रूपये अग्रिम जमा करना होगा तथा अधिकतम बोलीदाता के हक में नीलामी प्रकिया पूण की जाएगी।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 