छठ मैया के महा पर्व पर पुलिस उपायुक्त यातायात ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
“लोक आस्था का महापर्व छठ” के दृष्टिगत आज दिनांक 26.10.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा अटल घाट, पनकी नहर व अर्मापुर नहर के घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं छठ पूजा प्रबंधक समिति से वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा के आयोजन स्थल पर यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त पार्किंग एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए ।
पर्व के अवसर पर समुचित स्थानों पर पर्याप्त यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बना रखना सुनिश्चित करेगें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 