अटल घाट पर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्रवण कुमार सिंह ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण”
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना कोहना क्षेत्र स्थित अटल घाट पर आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
▶️ *पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती:*
पूजा स्थलों एवं घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
▶️ *श्रद्धालुओं की सुरक्षा:*
श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समुचित प्रबंध किए जाएं।
▶️ *जल-जन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था:*
घाटों एवं जलाशयों के किनारे प्रशिक्षित गोताखोर, जल पुलिस एवं बचाव दल की तैनाती की जाए। जलस्तर वाले क्षेत्रों में रस्सी बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा रेस्क्यू उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
▶️ *ट्रैफिक प्रबंधन:*
घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण एवं डायवर्जन की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
▶️ *सतर्क निगरानी:*
पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरों एवं ड्रोन की सहायता से निरंतर निगरानी रखी जाए।
▶️ *फील्ड ड्यूटी एवं गश्त:*
छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहे और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) एवं थाना प्रभारी (कोहना) भी उपस्थित रहे|

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 