महिला महाविद्यालय में 13 से 17 अक्टूबर तक विभिन्न विषयों पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया
महिला महाविद्यालय पी.जी. कॉलेज के बी.एड विभाग द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न विषयों पर छात्र संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० अंजू चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती के माल्यार्पण के साथ हुई।उद्घाटन समारोह में बी.एड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० प्रज्ञा श्रीवास्तव ने प्राचार्या को सम्मानित किया। प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने छात्राओं को अपनी उत्कृष्ट विचारों से संबोधित करते हुए संगोष्ठी का औपचारिक उद्घाटन किया।कार्यक्रम का प्रबन्धन आईसीटी लैब इंचार्ज अनीता वर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में बी.एड. विभाग की समस्त अध्यापिकाएं एवं सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से आए एम.एड. प्रशिक्षु उपस्थित रहे।संगोष्ठियों की प्रत्येक प्रस्तुति में छात्राओं की समझ, सृजनात्मकता एवं विषय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।यह संगोष्ठी छात्राओं के लिए एक ऐसा मंच सिद्ध हुई जहाँ उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त करने, संवाद कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन अध्यापकगणों के प्रेरणादायक उद्बोधन तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करने के साथ हुआ।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 