आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने नजीराबाद थाना परिसर में किया गोष्ठी का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 14-10-2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना नजीराबाद परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा आदि के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय नागरिकों एवं एस-10 समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील की गई। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था तथा बिजली/आगजनी जैसी संभावित घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर थाना प्रभारी नजीराबाद व अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 