सनातन सेवा सत्संग उत्तर प्रदेश का 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा संस्था का 14वां स्थापना दिवस, संत महंतों का होगा सम्मान समारोह

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
लक्ष्मी नारायण मंदिर, परम पुरवा में संस्था का 14वां स्थापना दिवस 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जय भगवान गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश जी मौजूद रहे। संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर भाई ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 11 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद कुंडली मिलान की प्रक्रिया शुरू होगी।
समिति के संयोजक पवन तिवारी, नवीन चतुर्वेदी, उमाकांत त्रिपाठी व राजेंद्र मोहन तिवारी होंगे।
संत समागम संयोजन समिति के श्री आर.के. दुबे, प्रमोद तिवारी, सच्चिदानंद पांडे, जमुना प्रसाद पांडे ने बताया कि दोपहर 3 बजे से देश के विभिन्न हिस्सों — जयपुर, लुधियाना, नरसिंहपुर, जबलपुर, नैमिषारण्य, अयोध्या, उन्नाव, कानपुर देहात, मंधाना और बिठूर से आए प्रतिष्ठित मंदिरों के महामंडलेश्वर, संत-महंतों का संस्था द्वारा पंचोंपचार सम्मान किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्रमुख सनातनी व्यक्तित्व को ‘सनातन रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
समिति में डॉक्टर उमेश पालीवाल, विजय पंडित, गुलशन धूपर, टीकम चंद्र सेठिया, बलराम नरूला सहित अनेक सदस्य सक्रिय हैं। सांस्कृतिक समिति के सदस्य अशोक शास्त्री, रामू मिश्रा, अखिलेश शुक्ल, शरद मिश्रा, अभय शंकर दुबे के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। मीडिया प्रभारी आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि संस्था द्वारा पत्रकार पत्रकार वार्ता भी की जाएगी बैठक का संचालन राजेश दीक्षित ने किया। बैठक में सुधीर शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, राजेंद्र अवस्थी, श्याम बाबू शुक्ला, अतुल अवस्थी, संजय बाजपेई, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजीव भट्ट, विनोद अवस्थी, गंगाराम पाल, अवधेश तिवारी, सतीश गुप्ता, सुभाष मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, संजीव अवस्थी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, चंद्रभान मिश्रा, सीताराम वर्मा,सरला गुप्ता आदि मौजूद रहे।