मोतीझील में स्वदेशी चमड़ा मेला हुआ शुरू 43 से अधिक निर्यातक शामिल, आत्मनिर्भर भारत पर जोर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर के मोतीझील में चमड़ा स्वदेशी मेले का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी ने किया। तीन दिवसीय इस मेले में 43 से अधिक चमड़ा उत्पाद निर्यातक भाग ले रहे हैं। मेले में पर्स, बेल्ट, बैग सहित कई तरह के स्वदेशी चमड़े के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
इस अवसर पर काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) के प्रमुख भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उन्नाव का चमड़ा उद्योग और जूता निर्माण क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे प्रधानमंत्री की योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि “स्वदेशी अपनाओ, देश को आगे बढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ।”
मेला तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 