इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, अनुपस्थित पदाधिकारियों पर उठे सवाल
कानपुर। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक परी पार्टीलान बारासिरोही में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को नई गति देना एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा करना रहा। साथ ही लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विषय में भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी एडवोकेट ने की तथा संचालन राष्ट्रीय सचिव गौरव त्रिवेदी द्वारा किया गया। बैठक के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं सुशील सिंह को सोशलिस्ट क्लब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
सूर्य प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। राजीव गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश कुमार राजवंशी को प्रदेश सचिव, विजय सिंह कुशवाहा एडवोकेट को लायर्स क्लब का प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र मौर्या को जिला उपाध्यक्ष सोसलिस्ट क्लब व महिला विंग को सशक्त बनाने के लिए आरती गुप्ता को महिला विंग का कानपुर नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, आर.सी. मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष), के.के. द्विवेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),हाकिम सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,गौरव त्रिवेदी (राष्ट्रीय सचिव), सुनील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, वीरेंद्र होंडा, अनंत त्रिवेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विवेक त्रिपाठी, आरती गुप्ता, रोली गिरजा शंकर कुशवाहा, आकाश वर्मा (जिला उपाध्यक्ष), राजीव गुप्ता, उमेश राजवंशी (मंडल सचिव), श्याम कुशवाहा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), प्रमोद शास्त्री, स्वाति अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष, नीलेश अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 