“मिशन शक्ति” के अंतर्गत सर्किट हाउस सभागार में होगी महिला जनसुनवाई
कानपुर नगर,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम करने तथा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनपद कानपुर नगर में दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 को आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सर्किट हाउस के सभागार में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 