डीएम ने किया सिकठिया पीएचसी का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकठिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात तीनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले और ओपीडी नियमित रूप से संचालित होती मिली।
इलाज कराने पहुँची श्यामकली, रेखा सहित अन्य मरीजों ने पीएचसी की चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से सेवाएँ देती हैं और पूरे सेवाभाव से कार्य करती हैं। मरीजों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
डीएम ने दवा वितरण की जानकारी मरीजों और उनके परिजनों से ली। सभी ने बताया कि उन्हें दवाएँ समय पर मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र पर लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार तैनात हैं, किंतु उपकरणों के अभाव में पैथोलॉजिकल जांच नहीं हो पा रही है।
इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ ताकि जांच कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 