एक उम्मीद’ टीम ने सरवन खेड़ा में चलाया जनसंपर्क अभियान
कानपुर ग्रामीण उपदेश टाइम्स
‘एक उम्मीद’ एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव और राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के दिशा-निर्देशन में एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति की टीम ने सरवन खेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवन खेड़ा के बाबूराम पुरवा बिराहिन पुरवा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया, संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और कैलेंडर वितरण के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र की आम समस्याओं को भी जाना गया। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लिया और संगठन के कार्यों की सराहना की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रमुख पदाधिकारी—उमेश भार्गव (प्रभारी, कानपुर नगर), पवन चौहान (जिलाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण), अभिषेक चौरसिया (विधानसभा मंत्री, कल्याणपुर), अखिलेश प्रताप शर्मा (ग्राम पंचायत अध्यक्ष, सरवन खेड़ा), राजा (महासचिव, सरवन खेड़ा), सचिन सोनकर (सचिव, सरवन खेड़ा), आलोक सोनकर, राजू कमल, हरीओम आदि शामिल रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 