चियान विक्रम स्टारर तंगलान का टाइटल ट्रैक “तंगलान वॉर” हुआ रिलीज़
मुंबई (अनिल बेदाग) “तंगलान” का मच अवेटेड टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज़ हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फ़िल्म के ट्रेलर ने अपनी भव्यता और रहस्य से एक मजबूत प्रभाव सभी पर डाला है। ऐसे में अब, टाइटल ट्रैक “तंगलान वॉर” की रिलीज़ के साथ, फैंस इस एपिक यूनिवर्स में और भी गहराई से गोता लगा सकते हैं।
गाने के रिलीज के साथ @gvprakash द्वारा कंपोज्ड यह मजबूत गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा है, साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है। कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए इस दमदार गाने ने स्टेज तैयार कर दिया है।
तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होगी। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी बताती है, जब अंग्रेजों ने इसे खोजा और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। यह फिल्म साउथ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा दर्शकों के लिए नए और अनोखे कॉन्सेप्ट लाने के ट्रेंड को जारी रखे हुए है। इस तरह से यह साउथ की एक और अनोखे कॉन्सेप्ट वाली फिल्म है।
चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

क्रिकेट के बाद अब अनिल चौधरी लगाएंगे कैमरे पर ‘सिक्सर’ क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का ‘गोली तो चलेगी’ में दिखा नया अवतार
नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक
आस्था, रहस्य और सौंदर्य का संगम: ‘नागबंधम’ में पार्वती बनीं नभा नतेश रहस्यों की देवी पार्वती: ‘नागबंधम’ के पोस्टर में छाईं नभा नतेश
ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में
निर्देशक राजीव सिंह दिनकर की भव्य रंगमंचीय नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे कृष्ण’
‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी 