माता वैभव लक्ष्मी का खजाना पाने के लिए उमड़ा जन सैलाब
प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी नवरात्रि के शुक्रवार पर भक्तों का भारी सैलाब माता श्री वैभव लक्ष्मी का चमत्कारी खजाना प्राप्त करने के लिए उमड़ा। भक्तों को नवरात्रि में पढ़ने वाले शुक्रवार का बहुत ही उत्सुकता से इंतजार रहता है, क्योंकि माता श्री वैभव लक्ष्मी, इस दिन अपने खजाने का भंडार अपने भक्तों के लिए खोल देती हैं। सुबह 4 बजे से ही भक्त लंबी कतारों में माता के दरबार के बाहर खजाने की आस लगाए बैठे नजर आए। मंदिर की प्रातः कालीन आरती तथा पूजन के पश्चात, प्रातः 8 बजे से लेकर, शाम 5 बजे तक लगातार माता का खजाना वितरण चलता रहा। 9 घंटे लगातार खजाना बटता रहा और भक्तों की कतार लगातार बढ़ती ही रही। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्त, माता का खजाना प्राप्त करने के लिए, दरबार में दूर-दूर के क्षेत्रों से आते हैं। जो भी भक्त माता का खजाना ले जाकर, अपनी तिजोरी में रखता है, माता उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होने देतीं।
माता श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर के अध्यक्ष आनंद कपूर तथा उपाध्यक्ष करन रामानुज दास ने माता वैभव लक्ष्मी के खजाने का रहस्य बताते हुए कहा-“माता वैभव लक्ष्मी का यह एकमात्र मंदिर है, जहां माता के दोनों हाथ वरद मुद्रा में हैं, अर्थात माता अपने दोनों हाथों से अपने भक्तों के लिए वैभव लुटा रही हैं। माता ने स्वप्न में एक कन्या के रूप में दर्शन देकर, यहां विराजमान होने के लिए आदेशित किया था। यही कारण है कि साक्षात धन की देवी, माता वैभव लक्ष्मी का खजाना तो भक्तों को फलीभूत होगा ही, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। माता के खजाने की ओर यही आस्था, भक्तों की भारी भीड़ को खींचकर लाती है।”
माता के इस खजाने के बल पर, न जाने कितने भक्तों की मुरादें पूरी हुई हैं, कितनों की नौकरी लगी हैं, और कितनों के घर बने हैं। इसलिए हर नवरात्रि के शुक्रवार पर, यह खजाना अपने घर ले जाकर, तिजोरी में रखकर बढ़ाते रहना चाहिए। इससे घर में लगातार बरकत बनी रहती है और किसी प्रकार की कमी नहीं आती।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 