वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कानपुर नगर, जनपद कानपुर नगर में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशानुसार चौबेपुर ब्लॉक के ग्राम गवदहा एवं भीतरगांव ब्लॉक के ग्राम भीतरगांव में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहक जनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक कार्यवाही की गई।
चौबेपुर ब्लॉक के ग्राम गवदहा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 24 सामान्य रोगियों का उपचार किया गया। यहाँ 12 रोगियों की मलेरिया एवं 12 रोगियों की डेंगू जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। भीतरगांव ब्लॉक के ग्राम भीतरगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 341 सामान्य रोगियों का उपचार किया गया। यहाँ 90 रोगियों की मलेरिया और 12 रोगियों की डेंगू जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव रही। इस प्रकार दोनों ब्लॉकों में कुल 365 सामान्य रोगियों का उपचार किया गया तथा 102 मलेरिया और 24 डेंगू जांच की गईं, जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुईं।
ग्राम स्तर पर घरों में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण, प्रचार-प्रसार तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनमानस से अपील की गई कि घरों और आसपास लार्वा पनपने वाले स्थानों से पानी हटाएँ, जलभराव वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल ऑयल या केरोसीन ऑयल डालें, खुली त्वचा पर मच्छर प्रतिरोधी क्रीम का प्रयोग करें और शरीर को अधिकतम ढकने वाले कपड़े पहनें।
संचारी रोगों से बचाव हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूचना या जानकारी के लिए यू.एच.एम. चिकित्सालय परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 अथवा नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाती है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 