भौति आंगनवाड़ी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर प्राथमिक विद्यालय भौति आंगनवाड़ी 1, ग्रामपंचायत प्रतापपुर में आज सुपरवाइजर गीता जी के सहयोग से सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ियों और आशाओं को महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावरलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग हब से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती मोनिका यादव उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट शैल शुक्ला, रागनी श्रीवास्तव और विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 