निर्वाचन कार्य से सम्बंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 सितम्बर को
कानपुर नगर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 210 बिठूर विधानसभा क्षेत्र, कानपुर नगर ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दृष्टिगत समस्त सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों को दिनांक 25 सितम्बर, 2025 से पूर्व विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जाना अनिवार्य है। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा।
निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा 210 बिठूर, तहसील सदर, जनपद कानपुर नगर अन्तर्गत कार्यरत सभी सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण दिनांक 24 सितम्बर, 2025 को तीन पालियों में आयोजित किया जायेगा। प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रशिक्षण विकास खण्ड कल्यानपुर के अधिकारियों हेतु विकास खण्ड कार्यालय कल्यानपुर, कानपुर नगर में होगा। इसके उपरान्त प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विकास खण्ड बिधनू के अधिकारियों का प्रशिक्षण विकास खण्ड कार्यालय बिधनू, कानपुर नगर में संपन्न होगा। तत्पश्चात् दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक विकास खण्ड भीतरगांव एवं पतारा के अधिकारियों का प्रशिक्षण विकास खण्ड कार्यालय भीतरगांव, कानपुर नगर में आयोजित किया जायेगा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 