म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ की शूटिंग संपन्न
अवॉर्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान और चर्चित डांसर और अभिनेत्री शिरीन फरीद म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ में एक साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई है। 2 अक्टूबर को कृष्णा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो को जारी किया जाएगा। विदित हो कि डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर डायरेक्टर तो हैं ही, केसीएफ फ़ाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं और इस म्यूजिक वीडियो ‘दिलों की बात’ से वो अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। ‘दिलों की बात’ के संगीतकार राजेश घायल व गीतकार शाइस्ता देशमुख हैं और स्वर दिया है सिंगर करिश्मा शेख ने। डॉ. कृष्णा चौहान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही माता रानी की महिमा पर आधारित एक भक्ति गीत की भी शूटिंग समाप्त हो गई है। नवरात्रि के अवसर पर जारी होने वाली इस गीत में वैष्णव देवा का संगीत है। विक्की नागर के द्वारा लिखे गीत को स्वर दिया है रेखा राव ने। म्यूजिक वीडियो में प्रवीण वाडकर, रंगीता सिंह और एन के नरेश नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. कृष्णा चौहान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के रूप में पहली होम प्रोडक्शन हिंदी फीचर फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ की शूटिंग भी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि डॉ. कृष्णा चौहान की फिल्म ‘आत्मा.कॉम’ के सभी गीत रिकार्ड हो चुके हैं। गीतों को स्वर दिया है शाहिद माल्या, तरन्नुम मलिक, शबाब साबरी, दीपा नारायण झा और रितु पाठक ने। म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन हैं। 2 अक्टूबर को अंधेरी (मुंबई) स्थित मेयर हॉल में डॉ कृष्णा चौहान ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2025’ का आयोजन करने जा रहे हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 