गोवंश बैल के प्रतिबंधित मांस सहित अभियुक्त गिरफ्तार मुठभेड़ में पैर में लगी गोली सरसौल सी एच सी में चल रहा है इलाज
दिनांक 17.09.2025 को थाना नरवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरनपुर के बाहर स्थित खेत से लगे जंगल में ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गोवंश (बैल) की हत्या कर उसके मांस को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। ग्रामवासियों द्वारा घटनास्थल से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसने अपना नाम जावेद पुत्र नफीस निवासी पेंचबंग, चमड़ा मण्डी थाना बेकनगंज बताया। पकड़े गए आरोपी को घटनास्थल दिखाने एवं शेष अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस बल के साथ ले जाया जा रहा था, तभी मौके पर आरोपी ने पुलिस को धक्का देकर भागने का प्रयास किया और झाड़ियों से असलहा निकालकर पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी जावेद के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु पुलिस बल द्वारा सीएचसी सरसौल भेजा गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से आरोपी के पास से एक अदद 12 बोर की बंदूक, एक जिंदा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा गोवंश का मांस बरामद किया गया है। पूछने पर जावेद द्वारा अपने दो साथियों का नाम अनस पुत्र अरसद निवासी चमनगंज और एक व्यक्ति का नाम विजय बताया गया है। शेष अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 