हाउस टैक्स बिल का निराकरण 15 दिन में नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई 5 से 6 गुना बढ़ोतरी से कानपुर शहर के व्यापारी वर्ग में जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि निगम मनमाने तरीके से गलत हाउस टैक्स बिल जारी कर रहा है, जिससे व्यापार जगत को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को उद्योग एवं व्यापार का हब बनाने का सपना देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा इस तरह के फैसले विकास की राह में बाधा साबित होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर बढ़े हुए हाउस टैक्स बिलों का निराकरण नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। व्यापारिक संगठनों ने मांग की है कि टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता लाई जाए और गलत बिलिंग की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि व्यापारी और आम जनता बिना किसी उत्पीड़न के सही टैक्स जमा कर सकें।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 