खुरियाल रेलवे- स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का जल्द ठहराव हो- रिजवान अहमद
आजमनगर रोड रेलवे-स्टेशन में एक कार्यक्रम के दौरान आजमनगर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अहमद ने सांसद तारीक अनवर को खुरियाल रेलवे-स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव के लिए पुन: मांग पत्र सौपने के बाद बताया कि आजमनगर प्रखंड अंतर्गत खुरियाल रेलवे स्टेशन जो कि खासतौर पर खुरियाल, अमरसिंहपुर, मरवतपुर, चौलहर, जोकर, केलाड़ी,देवगांव और खरसौता इत्यादि आबादी वाले लाखों यात्रियों के क्षेत्र अंतर्गत है यहां से प्रत्येक दिन भारी संख्यां में यात्रियों को अपने जरूरी काम जैसे रोजगार, शिक्षा, ईलाज के अलावे कई प्रकार के महत्वपूर्ण कामों के लिए अपने अपने घरों से बाहर जाना पड़ता है। उक्त रेलवे-स्टेशन से लम्बी दूरी तय करते हुए बड़े शहरों में जाने के लिए एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अबतक नही होने के कारण यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेरे द्वारा एवं स्थानीय यात्रियों के द्वारा कई बार बड़े बड़े नेताओं और रेल प्रबंधक को मांग पत्र दिया जा चुका है परन्तु किसी भी रेल प्रबंधक के उच्च पदाधिकारियों के द्वारा अबतक इस विषय पर कोई ठोस एवं उचित निर्णय नही लिया गया है। हम सभी यात्रियों ने आज पुन: ट्रेन सं0- 15909/15910 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन, 13145/ 14146 राधिकापुर- कोलकाता एक्सप्रेस, 15715/ 15716 अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15721/15722 पहरिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव के लिए कटिहार के सांसद तारीक अनवर को पुन: मांग पत्र सौंपकर उक्त रेलवे-स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का जल्द ठहराव के लिए पुरजोर मांग की गई है।

पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी -ः ललित गर्ग:-
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
अहिंसा है जीवन का सौन्दर्य एवं सृष्टि का आधार -स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारी-
गनर्स डे
आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर आजादी की उड़ान -ललित गर्ग-
राजकीय संग्रहालय विदिशा में अम्बिका की दो प्राचीन प्रतिमाएं -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर 