शैक्षणिक सत्र अगस्त-2025 हेतु चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया विस्तारित
कानपुर नगर, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डु नगर ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र अगस्त-2025 हेतु चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया को रिक्त सीटों के सापेक्ष जनहित में वॉक-इन सिद्धान्त के आधार पर दिनांक 30 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक प्रपत्रों सहित संबंधित संस्थानों में 30 अगस्त, 2025 को सायं 05:00 बजे तक संपर्क स्थापित कर उपलब्ध व्यवसायों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया संभव नहीं होगी।

कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:-
बाराबंकी में हिना कौसर गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं गीतकार प्रियांशु गजेंद्र के हाथों हुईं सम्मानित 