विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खराब प्रगति वाले विभागों तथा विकास कार्यों की बैठक की गयी
कानपुर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में खराब प्रगति वाले विभागों तथा विकास कार्यों की बैठक की गयी, जिसमें सी0एम0 डैशबोर्ड से सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में निम्न बिन्दुओं/विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के समय सी0एम0 डैश बोर्ड में कुल 10 प्रोजेक्ट्स की प्रगति खराब है, जिसमें 01 प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पादा योजना ग्रेड डी में, 05 प्रोजेक्ट क्रमशः डे एन0आर0एल0एम0 बैंक क्रडिट लिकेंज, 15 वित्त आयोग (ग्राम पंचायत), पंचम वित्त आयोग (ग्राम पंचायत) निपुण असेस्मेण्ट टेस्ट, मिड-डे-मिल में छात्रों की उपस्थिति, ग्रेड सी में 04 प्रोजेक्ट क्रमशः नयी रोडों के निर्माण की पूर्णता एवं वित्तीय प्रगति, फैमिली आई0डी0, पर्यटन विभाग के स्टेट सेक्टर, नमामि गंगे जल जीवन मिशन योजना में हर घर नल योजना की प्रगति में ग्रेड बी श्रेणी में है। इनकी प्रगति में सुधार लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि योजना की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने हेतु अभी माह के 10 दिवस अवशेष है, ऐसी स्थिति में विशेष प्रयास करके अपनी योजना की ग्रेड में सुधार लाना सुनिश्चित करंे।
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य प्रोजेक्ट जिनकी प्रगति में अभी तक अपेक्षित सुधार लाया गया है उन अधिकारियांे को निर्देशित किया गया कि प्रगति में सुधार लाये जाने हेतु प्रयास किये जाएं तथा अपने निदेशालय से समन्वय स्थापित करते हुए प्रगति में सुधार हेतु प्राप्त धनराशि के सापेक्ष लक्ष्य आवंटित करने हेतु पत्राचार किया जाए।
माह अगस्त, 2025 में जनपद की रैकिंग खराब होने पर जिन विभागों द्वारा लारवाही बरती जायेगी उनके विरूद्व कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा दिये गये।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 