लायंस क्लब सेवा कार्य एवं अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
लायंस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आलोक सिंह (आईपीएस, ए.जी.डी., कानपुर जोन) ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को स्थायी प्रोजेक्ट्स हेतु प्रेरित किया। भवानी भूषण (संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए कर्तव्यबोध जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि वाइस एरिया लीडर एल.सी.आई.एफ. फाउंडेशन लायन अभिनव सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में नए क्लब व एम.जे.एफ. डोनेशन द्वारा समाज सेवा को बढ़ावा देने पर बल दिया। दीक्षा अधिकारी लायन राजकुमार अग्रवाल ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। उप मंडलाध्यक्ष लायन शरद अग्निहोत्री व लायन विश्व रतन त्रिपाठी ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन लायन अतुल सेठ ने किया। प्रमुख रूप से पवन तिवारी, राजेंद्र पटैरिया, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, सुधीर गुप्ता, दीपचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में रविवार 17 फरवरी को गुरुदेव पैलेस स्थित डीएनजी ग्रैंड होटल में लायंस क्लब कानपुर विशाल का 51वाँ अधिष्ठापन समारोह हुआ। उद्घाटन पूर्व सांसद लायन महेन्द्र मोहन गुप्त ने किया। अधिष्ठापन अधिकारी लायन किरण सिंह ने अध्यक्ष लायन प्रशांत कंसल, सचिव लायन राजेश अग्रवाल व टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नया क्लब “लायंस क्लब गंगा” स्थापित हुआ, जिसके अध्यक्ष लायन रश्मि गुप्ता, सचिव लायन छवि सेठ व कोषाध्यक्ष लायन अंशु श्रीवास्तव बने। पुरानी टीम के अध्यक्ष लायन एम.जे.एफ. सी.ए. सुनील गुप्ता ने नई टीम को कार्यभार सौंपा।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 