हरित अभियान के तहत आई.एम.ए. कानपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आई.एम.ए. कानपुर की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रसाद परिवर्तन फार्म, बिठूर में संपन्न हुआ। संस्था ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से आई.एम.ए. सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक सदस्य ने अपने हाथों से पौधारोपण किया। पौधों की देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी परिवर्तन संस्था द्वारा की जाएगी, जब तक वे एक पूर्ण विकसित वृक्ष का रूप नहीं ले लेते। इस अवसर पर आई.एम.ए. कानपुर शाखा की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय रस्तोगी तथा परिवर्तन संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए अनिल गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण जीवन और प्रकृति दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संयोजकों ने इसे शहर को हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना था कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी पर्यावरणीय धरोहर साबित होगी।
इस वृक्षारोपण अभियान में पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए. सी. अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 