प्रेम सौहार्द की प्रतीक सुदामा यात्रा में हज़ारों भक्त हुए शामिल
कानपुर नगर के बर्रा स्थित मयूरी चाट कार्नर से प्रेम सौहार्द की प्रतीक सुदामा यात्रा धूमधाम हर्षोल्लास से निकली। यात्रा का शुभारंभ ठाकुर प्रसाद गुप्ता पार्षद अखिलेश बाजपेई ओमेंद्र सोनी आशीष सचान रवि गुप्ता के द्वारा पूजन कर किया गया। ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बर्रा से कानपुर नगर में पहली बार सुदामा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हजारों हजार भक्त शामिल हुए हैं। सुदामा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। रवि गुप्ता ने कहा कि सुदामा स्वरूप ठाकुर प्रसाद गुप्ता भगवान श्री कृष्ण से मिलने भव्य रूप और हजारों श्याम प्रेमियों को लेकर निकल पड़े हैं। सुदामा यात्रा में राधा कृष्ण बांके बिहारी सहित श्री कृष्ण सुदामा जी जीवंत झाकियो ने सभी का मन मोह लिया। यात्रा में क्षेत्रीय आम जनमानस ने पुष्प वर्षा कर माहौल को और भी भक्तिमय कर दिया। आयोजक ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी नगरवासियों ने भारी संख्या में यात्रा में शामिल हो सुदामा यात्रा को सफल बनाया है जिसमें सभी नगरवासियों ने अपना पूरा सहयोग दिया है। इस मौके पर पं सुधीर मिश्रा पार्षद अखिलेश बाजपेई विकास अवस्थी ओमेंद्र सोनी सनी सेंगर रोहित गुप्ता देव गुप्ता गौरव शुक्ला जितेंद्र पाण्डेय पंकज गुप्ता आशीष बाजपेई राम संजीवन शर्मा सुरेश गुप्ता श्री कृष्ण गुप्ता सत्य नारायण गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता अरविन्द गुप्ता राघव शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 