कानपुर के परिषदीय विद्यालयों में पूरे जोश और उमंग से मना ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ का समापन समारोह
आज 09/08/25 को कानपुर नगर के समस्त दस विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पूरे जोश और उमंग के साथ ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ के समापन कार्यक्रम को मनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा आरम्भ किये गए इस महोत्सव के समापन दिवस पर कानपुर जनपद के वीरपुर, गोपालपुर, रामपुर, सेन पूरबपारा, कन्या सरसौल, कटरी डोमनपुर, पतेहुरी, बगहा, बेकनगंज सहित समस्त परिषदीय विद्यालयों में काकोरी घटना के नायकों की स्मृति में प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में लखनऊ में हो रहे इस महोत्सव के समापन समारोह का सीधा प्रसारण परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। परिषदीय बच्चों ने काकोरी घटना से सम्बंधित पोस्टर और कार्ड्स भी बनाए। विद्यालयों को तिरंगा थीम से सजाया गया। बिठूर स्थित नानाराव पार्क में आयोजित इस शताब्दी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में होने वाली रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन एवं सुलेख लेखन प्रतियोगिताओं तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेसिक शिक्षा परिषद कानपुर नगर के बिठूर, प्रतापपुर रहटी, करबिगवां, नरवल, फत्तेपुरवा, पेम, निराला नगर, डिप्टी का पड़ाव, लोधवाखेड़ा, दौलतपुर, तरी पाठकपुर, जगन्नाथपुर, मसवानपुर, रमेलनगर सहित कई विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों की सुंदर चित्रकला, रंगोली और सुव्यवस्थित लेखन ने आमंत्रित अतिथियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 