नजीराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन स्थानीय पुलिसकर्मी और नागरिकों ने लिया लाभ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना नजीराबाद परिसर में आज एक्सिस बैंक एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में थाने के सभी पुलिसकर्मियों सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य जांच शिविर में गैस्ट्रो, फिजियोथेरेपी, गायनोकोलॉजी समेत अन्य सामान्य रोगों की जाँच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। इस दौरान नागरिकों को निःशुल्क परामर्श और परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आयोजकों ने श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर व थाना नजीराबाद पुलिस टीम का सम्मान करते हुए उनके सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 